दिल्ली में स्वाइन फ्लू से 2 की मौत
स्वाइन फ्लू की सहायक नोडल अधिकारी अंजना प्रकाश ने आईएएनएस को बताया, " शनिवार को स्वाइन फ्लू से दो लोगों की मौत हो गई। स्वाइन फ्लू से मौत का पहला मामला अपोलो अस्पताल में सामने आया जबकि दूसरा मामला राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सामने आया।"
उन्होंने कहा कि शनिवार को स्वाइन फ्लू के कम से कम 88 नए मामले सामने आए।
अंजना प्रकाश ने कहा, " शनिवार को सामने आए 88 नए मामलों में 42 बच्चे शामिल हैं। वहीं राजधानी में स्वाइन फ्लू से प्रभावित लोगों की संख्या 9,071 तक पहुंच गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications