आरोपों के बाद तिवारी ने दिया राज्यपाल पद से इस्तीफा (लीड-3)
राष्ट्रपति के सचिव क्रिस्टी फर्नाडीज ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हां, उन्होंने (तिवारी) राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील को इस्तीफा भेज दिया है।"
तिवारी पर एक कथित सेक्स स्कैंडल में शामिल होने का आरोप है। इन आरोपों के मद्देनजर तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके अविलंब इस्तीफे की मांग की थी। राज्य सरकार ने इन आरोपों के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भी भेजी है।
दरअसल, एक तेलुगू समाचार चैनल ने तिवारी जैसे दिख रहे एक शख्स को तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया था। इसके बाद मामले ने इतना तूल पकड़ा कि शुक्रवार को महिलाओं के एक समूह ने राजभवन पर तिवारी के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने 10 से ज्यादा प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया था।
इन आरोपों के बाद नैतिक आधार पर तिवारी का राज्यपाल पद पर बने रहना मुश्किल हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications