दिल्ली में घरेलू हवाईअड्डे पर आग लगी
अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने बताया, "हमें घरेलू हवाईअड्डे पर आग लगने की सूचना शनिवार शाम 4.05 बजे मिली। स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया और 4.30 बजे आग पर काबू पा लिया गया।"
अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। टर्मिनल पर पड़ी रद्दी में आग लग जाने से यह घटना हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications