इजरायली सेना की कार्रवाई में 6 फिलीस्तीनियों की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इजरायली सैनिकों ने पहले नेबुलस शहर में दाखिल हो फिलीस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास की फतह पार्टी के तीन कार्यकर्त्ताओं- 38 वर्षीय रायद अल-सरकाजी, 30 वर्षीय घसान अबु शरेख और अनान सोबोह को मार डाला।
शहर के एक अस्पताल के एक चिकित्सक घासन हमदान ने सिन्हुआ को बताया कि इजरायली सैनिकों ने सरकाजी के घर में घुस कर उसकी पत्नी के समक्ष ही उसकी हत्या कर दी और अबु शरेख को गिरफ्तार करने के बाद मार डाला।
एक दूसरी इमारत में जवानों ने अब्बास समर्थित 'प्रिवेंटिव सिक्युरिटी फोर्स' के सदस्य सोबोह को मार डाला।
इजरायली सैनिकों ने इसके अलावा तीन नागरिकों को भी अपना निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चार फिलिस्तीनी नागरिक फिलिस्तीन की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, उसी वक्त सैनिकों ने उन पर गोली चलानी आरंभ कर दी। इस हमले में तीन नागरिक मारे गए जबकि चौथा बुरी तरह घायल हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications