पाक में अमेरिकी दूतावास ने की कर्मचारियों के लिए बुलेटप्रुफ वाहनों की मांग
ऑनलाइन समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार संबंधित अधिकारी अमेरिकी दूतावास के इस आग्रह पर विचार कर रहे हैं।
अमेरकी दूतावास के अनुरोध को स्वीकार करने संबंधित तथ्यों पर संबंधित अधिकारी विचार कर रहे हैं लेकिन उन्हें इस बात का अंदेशा सता रहा है कि यदि अमेरिका की मांग पूरी कर दी जाती है तो फिर अन्य यूरोपीय देश भी इस तरह की सुविधाएं मुहैया कराने की मांग कर सकते हैं।
पाकिस्तान के पेशावर शहर और आस-पास के क्षेत्रों में अक्टूबर के शुरू से ही हो रहे आतंकवादी हमलों को देखते हुए अमेरिकी दूतावास ने सरकार से यह आग्रह किया है।
उल्लेखनीय है कि अभी तक यहां हुए बम धमाकों में 260 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इन बम धमाकों के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया गया था। पाकिस्तानी सुरक्षा बल अफगानिस्तान की सीमा से सटे दक्षिणी वजीरिस्तान में तालिबानी आतंकवादियों के गढ़ में उनके खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications