जम्मू में विस्फोट, बीएसएफ के 4 जवान घायल (लीड-1)
जम्मू से 60 किलोमीटर दूर मांगूचक इलाके में यह विस्फोट हुआ था। घायल जवानों को यहां के शासकीय चिकित्सा कॉलेज में भर्ती किया गया है।
बीएसएफ के उप महानिरीक्षक जे.बी.सांगवान ने कहा कि विस्फोट में जवानों के घायल होने के अलावा तारों से बनी बाढ़ का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
भारत ने अपनी सीमा में जम्मू में 220 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा और कश्मीर में 720 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा पर कंटीले तारों की बाढ़ लगाई है ताकि पाकिस्तान से भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ को रोका जा सके।
सांगवान ने कहा कि विस्फोट बारुदी सुरंग या आईईडी के जरिए किया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications