शियाओं के मातमी जुलूस पर लाठी चार्ज, कई घायल
श्रीनगर, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार को पुलिस को उस समय लाठियां भांजनी पड़ीं और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े जब शिया समुदाय के लोगों ने प्रशासन की मनाही के बावजूद शहर के प्रतिबंधित इलाके में मातमी जुलूस निकाला।
इस जुलूस के दौरान लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस के किए गए लाठी चार्ज के दौरान अनेक लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। शिया समुदाय के लोग शहर के लाल चौक से सटे इलाके प्रताप नगर में इकट्ठा हुए थे।
गौरतलब है कि वर्ष 1989 में इस इलाके में हिंसा होने के बाद पुलिस ने यहां पर मातमी जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया था। मुस्लिम परंपराओं के अनुसार मुहर्रम के आठवें दिन शिया समुदाय के लोग यह जुलूस निकालते हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "प्रदर्शनकारी नियम को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस ने हस्तक्षेप किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications