चीन के साथ आर्थिक संबंधों के विस्तार का इच्छुक है नेपाल (लीड-1)
तीन सहयोगी मंत्रियों के साथ चीन के पहले आधिकारिक दौरे पर पहुंचे नेपाल ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का वादा किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र की राजधानी के अलावा नेपाल जियान, बीजिंग और शंघाई शहरों का भी दौरा करेंगे।
दौरे के दौरान नेपाल चीनी राष्ट्रपति हू जिन्ताओ, चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
वह चीन-नेपाल संबंधों पर सिंगुआ विश्वविद्यालय में भाषण भी देंगे।
नेपाल के साथ उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सुजाता कोइराला, वित्त मंत्री सुरेंद्र पांडेय और ऊर्जा मंत्री प्रकाश शरण महत भी चीन दौरे पर गए हैं।
चीन रवाना होने से पहले काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नेपाल ने पत्रकारों से कहा कि इस सद्भावना यात्रा का उद्देश्य आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाना और तकनीकी सहयोग बढ़ाना है।
उनकी इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को 15 अरब युआन (दो अरब डॉलर) तक पहुंचाने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है। नेपाल एक राजमार्ग परियोजना और एक जल विद्युत संयंत्र के निर्माण में मदद के लिए भी चीन से आग्रह करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications