कांग्रेस का तिवारी प्रकरण पर टिप्पणी से इंकार
कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा, "यह मामला आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पास है। न्यायालय ने इस संबंध में आदेश भी दिया है और अब यह मामला न्यायालय के विचाराधीन है।"
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि आरोप सिद्ध होने पर तिवारी को पद से इस्तीफा देना होगा।
उन्होंने कहा, "यदि तिवारी आरोपों से इंकार करते हैं और जांच में शामिल होने की बात करते हैं तो स्थिति बदल जाएगी लेकिन यदि वह इस मामले में सख्त रुख नहीं अपनाएंगे तो उन्हें जाना होगा।"
शुक्रवार को उच्च न्यायालय ने एक तेलुगू समाचार चैनल पर उस रिपोर्ट के प्रसारण पर रोक लगा दी थी, जिसमें 86 वर्षीय एक व्यक्ति को जो तथाकथित रूप से राज्यपाल तिवारी थे, तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाया गया था।
आंध्र प्रदेश राजभवन ने शुक्रवार शाम बयान जारी कर इस रपट को दुर्भावनापूर्ण करार दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications