टैक्सी चालक ने रूसी महिलाओं को बेसबाल के बल्ले से पीटा (लीड-1)

पणजी, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। क्रिसमस की रात गोवा में दो रूसी महिलाओं से बलात्कार का प्रयास करने वाले टैक्सी चालक ने महिलाओं को वहां से भागने से रोकने के लिए उनमें से एक पर बेसबाल के बल्ले से प्रहार किया था। रूसी पर्यटकों की पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में यह कहा गया है।

अजुंना थाने ने बलात्कार के प्रयास के स्थान पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया है।

रूसी महिलाओं ने अपनी लिखित शिकायत में कहा कि उन्होंने मदद के लिए अंजुना के समीप स्थित कई घरों के दरवाजे खटखटाए लेकिन कोई भी मदद के लिए सामने नहीं आया। उनकी लिखित शिकायत की प्रति आईएएनएस ने हासिल की है।

एक रूसी महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि जब चालक ने उनको धमकाया तो वे तुरंत ही कार से उतरकर भागने लगीं। कार चालक ने एक बेसबाल बल्ले से उनेके दाहिने पैर पर वार किया लेकिन वह भागने में सफल रहीं। उसने कहा कि उन्होंने समीप के घरों में शरण लेने का प्रयास किया लेकिन कोई भी बाहर नहीं निकला।

शिकायत में कहा गया है वे पेड़ों के पीछे छिप गईं, इसलिए टैक्सी चालक उनको खोज नहीं पाया। टैक्सी चालक के साथ दो अन्य लोग भी बाद में उनको खोजने लगे। इसलिए वे सुबह होने तक वहीं छिपी रहीं।

एक पुलिस प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि शनिवार तड़के पकड़े गए प्रमोद श्रीकांत शिरोडकर के खिलाफ महिलाओं से अभ्रदता, छेड़खानी तथा धमकाने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 509,323 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि टैक्सी चालक महिलाओं को उनके होटल वापस पहुंचाने के बजाय अंजुना समुद्र तट ले गया। वहां उसने अपने एक सहयोगी के साथ रूसी महिलाओं से बलात्कार का प्रयास किया।

रूसी वाणिज्य दूतावास के कानूनी प्रतिनिधि विक्रम वर्मा ने बताया कि दोनों महिलाओं के बयान लेकर वह उन्हें मुंबई में रूसी वाणिज्य दूतावास कार्यालय भेजेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+