टैक्सीचालक पर रूसी महिला पर्यटकों से बदसलूकी का आरोप

पणजी, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। गोवा में पुलिस ने क्रिसमस की रात दो रूसी महिलाओं से बलात्कार के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक टैक्सी चालक के खिलाफ महज छेड़खानी का मामला दर्ज किया है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि शनिवार तड़के पकड़े गए प्रमोद श्रीकांत शिरोडकर के खिलाफ महिलाओं से अभ्रदता और छेड़खानी तथा उनके धमकाने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 509,323 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिरोडकर पर आरोप है कि शुक्रवार देर रात गोवा के एक प्रसिद्ध नाइट क्लब में क्रिसमस पार्टी से लौट रही दो रूसी महिलाओं से उसने बलात्कार करने का प्रयास किया।

पुलिस ने कहा कि टैक्सी चालक महिलाओं को उनके होटल वापस पहुंचाने के बजाय उनको अंजुना समुद्र तट ले गया। वहां उसने अपने एक सहयोगी के साथ रूसी महिलाओं से बलात्कार का प्रयास किया।

दोनों महिलाएं भागकर एक जंगल में कई घंटे छिपी रहीं। बाद में साहस करके उन्होंने अंजुना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत में रूसी महिलाओं ने टैक्सी चालक पर बलात्कार के प्रयास का आरोप लगाया।

रूसी वाणिज्य दूतावास के कानूनी प्रतिनिधि विक्रम वर्मा ने बताया कि दोनों महिलाओं के बयान लेकर वह उसे मुंबई में वाणिज्य दूतावास कार्यालय को भेजेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+