जाली पासपोर्ट के आरोप में पंजाब के विधायक का रिश्तेदार गिरफ्तार

कांग्रेस विधायक रणदीप सिंह नाभा का रिश्तेदार वालिद खान वास्तव में अफगानिस्तान से है लेकिन वह यहां रहता है। खुफिया एजेंसियों और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) की शिकायत के बाद शुक्रवार को उसे गिरफ्तार किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "वालिद खान 1996 में पासपोर्ट मिलने के बाद एक छात्र वीजा पर अफगानिस्तान के काबुल से भारत आया था। वीजा की समाप्ति के बाद उसने संयुक्त राष्ट्र से मिले एक शरणार्थी प्रमाण पत्र के आधार पर यहां रहना शुरू कर दिया था। हम इस प्रमाण पत्र की प्रामाणिकता भी जांचेंगे।"

अधिकारी ने कहा, "जांच के दौरान हमने पाया कि वालिद ने वली नाम से एक भारतीय पासपोर्ट प्राप्त कर लिया था जिस पर उसने पंजाब के नाभा शहर का पता दिया था, जहां रणदीप सिंह रहते हैं।"

वालिद के भारतीय पासपोर्ट पर नाम और पता गलत लिखवाए गए हैं जबकि उस पर लगी फोटो वालिद की ही है। रणदीप सिंह ने अफगानिस्तान की एक महिला से विवाह किया है।

पुलिस ने नई दिल्ली स्थित अफगानिस्तान के दूतावास के अधिकारियों को गिरफ्तारी की जानकारी दे दी है।

वालिद ने पुलिस को बताया कि रणदीप के साथ राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते किसी ने उनके फोटो का गलत इस्तेमाल कर जाली पासपोर्ट बनाया है। वालिद ने कहा कि उनके परिवार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+