उड़ीसा में 4 नक्सली गिरफ्तार
भुवनेश्वर, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। उड़ीसा के रायगढ़ा जिले से तलाशी अभियान के दौरान चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।
रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक आशीष सिंह ने शनिवार को बताया, "हमने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। हमें पहले से जानकारी थी कि वह एक जगह पर इकट्ठे हो रहे हैं। शुक्रवार रात विशेष कार्रवाई दल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने उन्हें गिरफ्तार किया था।"
उन्हें जिले के गुडारी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार नक्सली जिले में कई हिंसात्मक घटनाओं में लिप्त थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications