भाजपा का साथ मिला, राज्यपाल से मिलेंगे सोरेन (लीड-2)

रांची, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड में सरकार के गठन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) से समर्थन मिलने की पुष्टि के बाद झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता शिबू सोरेन शनिवार दोपहर बाद राज्यपाल से मिलने की तैयारी में हैं।

सोरोन ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल के. शंकरनारायण से मिलने का समय मांगा था। वह शनिवार दोपहर बाद तीन बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। उनके साथ पुत्र हेमंत सोरेन, आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो और भाजपा नेता राजनाथ सिंह, अर्जुन मुंडा और भाजपा विधायक दल के नेता रघुबर दास भी होंगे।

इससे पहले भाजपा नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुंडा ने सोरेन को समर्थन देने की घोषणा की। भाजपा विधायकों ने शनिवार को ही रघुबर दास को पार्टी विधायक दल का नेता चुना।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+