पोप पर झपटने वाली महिला अस्पताल में भर्ती
वेटिकन सिटी, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। क्रिसमस मास के दौरान गुरुवार को पोप बेनेडिक्ट 16वें पर झपटने वाली महिला सुसाना माइओलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समाचार एजेंसी आरईए नोवोस्ती के मुताबिक वेटिकन के मीडिया अधिकारी फेडरिको लोम्बार्दी ने शुक्रवार को बताया कि स्विट्जरलैंड की सुसाना को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि इस महिला के पास कोई हथियार नहीं था और पोप को कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती थी। उसकी मानसिक हालत अस्थिर बताई जाती है। उन्होंने यह नहीं बताया कि महिला को किस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को पोप जब सेंट पीटर बालिस्का की ओर बढ़ रहे थे तभी यह महिला दौड़ते हुए आकर उनसे टकरा गई। इस महिला लाल रंग की पोशाक पहन रखी थी। पोप गिरने के तुरंत बाद उठ गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई।
यह महिला फ्रांसीसी कार्डिनल रोजर एचीगरे से भी टकराई जिससे उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई। एचीगरे ने महिला को रोकने की कोशिश की थी। अधिकारी ने कहा कि एचीगरे का ऑपरेशन किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications