लखीमपुर जिले से 6 बम बरामद
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
लखीमपुर पुलिस अधीक्षक आर.के.भारद्वाज ने पत्रकारों को बताया, "अब तक हम बमों की तीव्रता का आकलन नहीं कर सके हैं। इसके लिए हमने लखनऊ से एक बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) बुलाया है।"
उन्होंने कहा, "हमने सुराग के आधार पर एक मकान पर छापा मारा और वहां मिले बमों को निष्क्रिय कर दिया।"
पुलिस के मुताबिक बम लखनऊ से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित लखीमपुर जिले के बरौसा शहर के घनी आबादी वाले फूल बहार क्षेत्र के एक खाली मकान से मिले।
पुलिस का मानना है कि अपराधियों का एक समूह इस खाली पड़े मकान का इस्तेमाल बम बनाने के लिए कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications