आंध्र प्रदेश में राज्यपाल के खिलाफ प्रदर्शन जारी
महिला कार्यकर्ताओं ने राजभवन के समीप नारेबाजी की। वे राजभवन तक विरोध जुलूस निकालना चाहती थीं लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
हैदराबाद के व्यस्ततम खैराताबाद चौराहे पर प्रदर्शन करने की वजह से पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
प्रगतिशील महिला संगठन की अध्यक्ष वी.संध्या ने कहा कि तिवारी ने राज्यपाल पद की गरिमा का अपमान किया है और उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर केंद्र को उन्हें हटा देना चाहिए।
महिला संगठनों ने शुक्रवार को भी तिवारी के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
उल्लेखनीय है कि एक तेलुगू समाचार चैनल ने 86 वर्षीय तिवारी जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति को तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाया था। इस खबर में उत्तराखंड की राधिका नाम की एक महिला को यह कहते दिखाया गया है कि उसने तिवारी के आग्रह पर उनके एक सहयोगी के माध्यम से इन युवतियों को राजभवन भेजा था।
उसने यह भी दावा किया कि वह इसका खुलासा इसलिए कर रही है क्योंकि राज्यपाल ने उसे लौह अयस्क खदान का लाइसेंस दिलाने का वादा पूरा नहीं किया।
राजभवन ने शुक्रवार शाम बयान जारी कर कहा कि इस रपट को दुर्भावनापूर्ण करार देते हुए कहा है कि इसके टेप्स फर्जी तौर पर तैयार किए गए हैं। उधर, विपक्ष के नेता एन.चंद्रबाबू नायडू ने राज्यपाल को बर्खास्त किए जाने की मांग की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के.केशव राव ने भी नायडू की मांग का समर्थन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications