अफगानिस्तान में 5 आतंकवादी गिरफ्तार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के हवाले से प्रांतीय प्रशासन के प्रवक्ता शहीदुल्ला शाहिद ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शुक्रवार देर रात चक जिले में तालिबान आतंकवादियों के ठिकानों के खिलाफ अभियान चलाकर एक स्थानीय कमांडर मुल्ला मूसा सहित पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। वरदाक प्रांत काबुल से 40 किलोमीटर पश्चिम में है।
शाहिद के मुताबिक मूसा प्रांत में सरकार के खिलाफ कई गतिविधियों में शामिल था। तालिबान की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पिछले कुछ बरसों से वरदाक में आतंकवादियों ने गतिविधियां बढ़ा दी हैं और वे आए दिन सरकारी हितों और खासतौर पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications