संदिग्ध नाइजीरियाई पर शनिवार को आरोप निर्धारण संभव
कांग्रेस के एक सदस्य ने संदिग्ध की पहचान अब्दुल मुदाल्लाद के रूप में की। डेट्रॉयट फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार इस नाइजीरियाई नागरिक ने अलकायदा के साथ संबंधों का दावा किया है।
बहरहाल समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' ने एक संघीय अधिकारी के हवाले से 23 वर्षीय संदिग्ध की पहचान अब्दुल फारुक अब्दुल मुतल्लब के रूप में की है। एनबीसी न्यूज के अनुसार वह यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन में इंजीनियरिंग का छात्र है।
गृह सुरक्षा विभाग ने कहा कि घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए लोगों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच के लिए कहा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications