चीन में सबसे तेज रेलगाड़ी का परिचालन आरंभ
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार दो रेलगाड़ियों को शनिवार को वुहान रेलवे स्टेशन और उत्तरी रेलवे स्टेशन गुवांगझू से सुबह लगभग नौ बजे रवाना किया गया। चीन में यह रेलगाड़ी 1,068.6 किलोमीटर की यात्रा महज तीन घण्टे में तय करेगी। पहले यह दूरी 10 घण्टे और 30 मिनट में तय की जाती थी।
गुआंगडोंग प्रांत में गुआंगझू और वुहान शहर के बीच इस रेल सेवा का परीक्षण नौ दिसंबर को किया गया था। परीक्षण के दौरान ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 394.2 किलोमीटर प्रति घंटे थी।
उल्लेखनीय है कि जापान में ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 243 किलोमीटर प्रति घंटा है जबकि जर्मनी में 232 किलोमीटर और फ्रांस में 277 किलोमीटर प्रति घंटा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications