झामुमो सरकार बनाने का दावा करने की तैयारी में

भाजपा ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी के विधायकों की एक बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार इसके बाद सरकार के गठन के लिए झामुमो के समर्थन का एक प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह और पार्टी महासचिव अनंत कुमार शुक्रवार रात रांची पहुंच चुके हैं। अनंत कुमार पार्टी पर्यवेक्षक की हैसियत से रांची आए हैं और वह विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहेंगे। पार्टी ने राजनाथ सिंह को राज्य में सरकार के गठन का पर्यवेक्षक बनाया है।

झामुमो ने शुक्रवार को भाजपा के सहयोग से सरकार बनाने की घोषणा की। बहरहाल बाद में उसने कहा कि इस संबंध में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से वार्ता के बाद फैसला किया जाएगा।

आजसू के पांच विधायक हैं। आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो को विधायक दल का नेता चुना गया है।

सरकार गठन के बारे में समझौता फार्मूला की कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन झामुमो का कहना है कि नई सरकार के गठन का फार्मूला तय हो गया है। समझौता फार्मूला के अनुसार दो उपमुख्यमंत्री होंगे। इनमें से एक भाजपा और दूसरा आजसू से होगा।

सूत्रों के अनुसार भाजपा के रघुवर दास और आजसू के सुदेश महतो का नाम उप मुख्यमंत्री पद के लिए तय हो चुका है।

मंत्रिमंडल में झामुमो और भाजपा के चार-चार, आजसू के दो और जनता दल-यूनाइटेड का एक सदस्य शामिल हो सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा को मिल सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+