बिहार में होमगार्ड के जवान अब दंगों से भी निपटेंगे
राज्य सरकार ने हाल ही में गृहरक्षा वाहिनी को विशेष बटालियन बनाने की दिशा में काम शुरू किया था। पहले चरण में इस बटालियन के लिए 225 जवानों को चुना गया।
गृहरक्षा वाहिनी के महानिदेशक नीलमणि ने शनिवार को बताया कि विशेष बटालियन में वर्तमान समय में गृहरक्षा वाहिनी की तीन कंपनियां शामिल की जा रही है। इनमें एक कंपनी को दंगों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा बटालियन के जवानों को आपदा प्रबंधन और कमजोर वर्ग की सुरक्षा में भी लगाया जायेगा।
नीलमणि ने बताया कि विशेष बटालियन में शामिल जवानों को आधुनिक उपकरणों से भी लैस किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications