तेलंगाना में विरोध प्रदर्शन जारी
तेलंगाना क्षेत्र के सभी 10 जिलों में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, वकील और सामाजिक कार्यकर्ता पृथक तेलंगाना की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
सर्वदलीय संयुक्त कार्य समिति (जेएसी) ने कहा है कि पृथक तेलंगाना की मांग को लेकर सोमवार तक क्षेत्र में बंद का आह्वान नहीं किया जाएगा लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
जेएसी की अपील पर तेलंगाना क्षेत्र में गांव और मंडल स्तर पर प्रदर्शन हो रहे हैं। विभिन्न दलों के नेता अपनी मांग के मद्देनजर भूख हड़ताल कर रहे हैं।
शनिवार को पृथक राज्य की मांग के समर्थन में सरकारी कर्मचारी भी प्र्दशनों में शामिल हो गए। क्षेत्र में सरकारी परिवहन की बसें सड़कों पर नहीं दिखी।
बंद और विरोध प्रदर्शनों की वजह से सड़क परिवन निगम को 120 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications