केंद्र के रुख से नाखुश तेलंगाना के 80 विधायक इस्तीफा देंगे
इनमें से आधे विधायकों ने तो अपने इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष को सौंप भी दिए हैं।
सभी विधायकों ने संयुक्त कार्यसमिति के बैनर तले आकर इस्तीफे सौंपें। इस्तीफा देने का फैसला करने वालों में 30 विधायक राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और 18 विधायक विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) से हैं। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस)के सभी 10 विधायक पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं।
कांग्रेस के ज्यादातर सदस्यों ने जहां इस्तीफे मन बनाया है , वहीं क्षेत्र के 13 विधायकों ने कहा है कि वे पार्टी की केंद्रीय कमान के आदेश का पालन करेंगे।
इस्तीफे के लिए बढ़ते जनता के दबाव के बीच राज्य के मंत्रियों की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए सूचना और सार्वजनिक संबंध मंत्री जे. गीता रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के बयान से उन्हें तेलंगाना की जनता के प्रति कोई अन्याय होता नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि इस मसले पर स्पष्टता की जरूरत है।
उन्होंने कहा, "इस बयान से कुछ ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हुई है। आलाकमान को इसे स्पष्ट करना चाहिए और तेलंगाना राज्य के गठन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय-सीमा देनी चाहिए।"
आंध्र प्रदेश की 294 सदस्यीय विधानसभा में तेलंगाना क्षेत्र के 119 विधायक हैं। इनमें से 50 विधायक कांग्रेस के हैं। अगर उनमें से अधिकांश ने इस्तीफा दे दिया तो सरकार अल्पमत में आ जाएगी।
तेदेपा नेता ई. दयाकर राव ने संवाददाताओं को बताया कि पार्टी के सभी 38 विधायकों ने इस्तीफा देने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications