मंदिर में भगदड़ में नौ की मौत

गुजरात के राजकोट में स्थित धौराजी मंदिर में रविवार को भगदड़ मच जाने से नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं. मरनेवालों में छह महिलाएँ हैं.
अहदाबाद से पत्रकार महेश लांगा के अनुसार ये हादसा रविवार रात आठ बजे के आसपास हुआ और इसकी घटना की न्यायिक जाँच के आदेश दिए हैं. भगवान को भोग चढ़ाने दौरान मंदिर में भगदड़ मच गई जिसकी वजह से नौ लोगों की मौत हो गई.
मंदिर में रविवार को छप्पन भोग का आयोजन किया गया था. इस दौरान लगभग 50 हज़ार की भीड़ जमा हो गई जबकि मंदिर की क्षमता 10 हज़ार की थी.
इसी बीच भगदड़ मच गई जिसकी चपेट में अनेक लोग आ गए.
घायलों में से भी कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है.
अधिकारियों का कहना है कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है.
त्योहारों और विशेष आयोजनों के मौकों पर धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की भीड़ भारत में आम बात है.
इसी सालराजस्थान की मुख्यमंत्री ने चामुंडा मंदिर में मची भगदड़ में 224 लोग मारे गए थे.












Click it and Unblock the Notifications