गडकरी बने नए भाजपा अध्यक्ष

राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ते हुए नितिन गडकरी को पार्टी का नया अध्यक्ष घोषित किया है.
उन्होंने शनिवार की दोपहर से ही कार्यभार संभाल लिया है.
भाजपा नेतृत्व नई पीढ़ी के हाथों में सौंपने के क्रम में शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद लालकृष्ण आडवाणी की जगह सुषमा स्वराज को देने की घोषणा की गई थी.
शनिवार को घोषणा की गई है कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद अरुण जेटली संभालते रहेंगे.












Click it and Unblock the Notifications