प्रधानमंत्री कोपेनहेगन पहुंचे
कोपेनहेगन, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार देर रात डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंच गए।
उड़ान में विलंब होने की वजह से प्रधानमंत्री की यात्रा में देरी हुई। प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह सम्मेलन से जुड़े कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications