गुटका आयात को लेकर भारतीय मूल के दम्पति पर जुर्माना
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दुकानदार के पास 150 किलोग्राम गुटका जब्त किया गया। इसे अवैध रूप से अमेरिका से कनाडा लाया गया। कनाडा में भारत से आने वाली कई आयुर्वेदिक दवाएं एवं गुटका प्रतिबंधित है।
कनाडा में वर्जित पदार्थ रखने के मामले में इंडियन स्पाइस हाउस के मालिक योग राही गुप्ता (50) और उनकी 53 वर्षीय पत्नी पर जुर्माना लगाया गया है।
जम्मू के पूर्व पत्रकार गुप्ता कनाडा में पिछले तीन दशकों से रह रहे हैं। वह विन्निपेग शहर में इंडियन स्पाइस हाउस के दो आउटलेट चलाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications