ताइवान में बुधवार से खुलेगा 'आसियान अनुसंधान संस्थान'
ताइपे
| दक्षिणी पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान के साथ निकट संबंधों को बढ़ावा देने के लिए ताइवान एक अनुसंधान संस्थान खोलेने जा रहा है। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में रविवार को कहा गया कि वर्ष 2008 के आखिर में ताइवान के राष्ट्रपति मा यिंग जेयू ने दक्षिण एशियाई क्षेत्र की निगरानी विदेश मंत्रालय को करने का आदेश दिया था। id="toptextpromo">अधिकारियों
ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने 'चुग ह्वा' आर्थिक अनुसंधान संस्थान' स्थापित करने को मंजूरी दी है जिसके जरिए आसियान मामले में शोध किया जाएगा। आसियान से जुड़ा यह संस्थान बुधवार से ताइपे में खुल जाएगा और इसका औपचारिक संचालन अगले वर्ष एक अक्टूबर से आरंभ होगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इंडो-एशियन
न्यूज सर्विस।











Click it and Unblock the Notifications