भारत ने धनुष मिसाइल का परीक्षण किया

भारत ने धनुष मिसाइल का परीक्षण किया

संदीप साहू

भुवनेश्वर से हिंदी डॉट कॉम के लिए

भारत ने रविवार को कम दूरी तक मार करने की क्षमता रखने वाली मिसाइल धनुष का परीक्षण किया. ये मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है.

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि धनुष मिसाइल का परीक्षण बंगाल की खाड़ी में बालासोर तट से लगभग 40 नॉटिकल मील दूर नौसेना के जहाज आईएनएस सुभद्रा से सुबह साढ़े 11 बजे किया गया.

प्रवक्ता ने कहा, "धनुष मिसाइल का परीक्षण नौसेना और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की संयुक्त देखरेख में हुआ और परीक्षण सभी मानकों पर खरा उतरा."

प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के वैज्ञानिक सलाहकार वीके सारस्वत भी परीक्षण के दौरान आईएनएस सुभद्रा में मौजूद थे.

ये मिसाइल 500 किलोग्राम वज़न तक का गोलाबारूद लिए 350 किलोमीटर तक मार कर सकती है. इसके अलावा ये मिसाइल परंपरागत और परमाणु हथियारों को ले जाने में भी सक्षम है.

11 अप्रैल, 2000 को अपने परीक्षण के पहले चरण में कुछ तकनीकी कारणों से इस मिसाइल का परीक्षण विफल हो गया था. लेकिन पिछली बार 30 मार्च, 2007 को उड़ीसा के समुद्री तट पर धनुष मिसाइल का परीक्षण सफल रहने का दावा किया गया था.

ग़ौरतलब है कि धनुष मिसाइल ज़मीन से ज़मीन तक मार करने वाली पृथ्वी-II मिसाइल का नौसेना के लिए इस्तेमाल किए जाना वाला संस्करण है.

इससे पहले, भारत मध्यम दूरी तक मार करने वाली और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम पृथ्वी मिसाइल का परीक्षण कर चुका है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+