उत्तर प्रदेश में हरित क्षेत्र में मामूली वृद्धि
उत्तर प्रदेश के वन संरक्षक प्रमुख डी.एन.एस सुमन ने आईएएनएस को बताया, "हालांकि हरित क्षेत्र में वृद्धि मामूली है। यह बात बिल्कुल सत्य है कि देश में हरियाली धीरे धीरे कम हो रही है।"
देश में किए गए वन सर्वे के अनुसार पिछले दो वर्षो में उत्तर प्रदेश के हरित क्षेत्र में लगभग 214 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है।
सुमन ने कहा कि हरित क्षेत्र राज्य के कुल क्षेत्रफल के 5.86 फीसदी से बढ़कर 5.95 हो गया है। उन्होंने कहा कि हालांकि यह वृद्धि पर्याप्त नहीं है फिर भी यह एक सकारात्मक संकेत है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश का हरित क्षेत्र वर्ष 2007 में 14,127 वर्ग किलोमीटर था जो इस साल नवंबर में बढ़कर 14,341 वर्ग किलोमीटर हो गया है। यह रिपोर्ट 17 जिलों के आधार पर बनाई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications