पाकिस्तान में 22 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अफगानिस्तान सीमा के समीप कुर्राम जनजातीय इलाके में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 22 आतंकवादी मारे गए।
ऐसा माना जाता है कि दक्षिणी वजीरिस्तान से बड़ी संख्या में तालिबानी लड़ाके कुर्राम में ठिकाना बनाए हुए हैं। शनिवार को यहां सुरक्षा बलों ने हेलीकॉप्टर से हमले किए थे।
पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो टीवी' के अनुसार सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारे गए आतंकवादियों में स्थानीय कमांडर वालिदाद भी शामिल था।
आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की झड़पे शनिवार को शुरू हुई थी। ये झड़पे रविवार सुबह भी हुई। दो दिनों तक चले संघर्ष में पांच सैनिक भी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications