नाइजीरिया में सड़क हादसे में 22 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्थानीय समयानुसार शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे एक ट्रक और बस की टक्कर हुई। बस में 18 और ट्रक में चार लोग सवार थे। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और 22 लोगों की झुलसकर मौत हो गई।
माना जा रहा है कि बस में सवार लोग ओयो राज्य सरकार के सचिव शरफुद्दीन अली के मित्र और सहयोगी थे जो ओके-ओगुन इलाके में एक समारोह में शिरकत करने जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications