दक्षिणी वजीरिस्तान में अभियान खत्म होने की कोई समयसीमा नहीं
इस्लामाबाद, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सैयद यूसुफ रजा गिलानी ने कहा है कि देश के कबायली इलाके दक्षिणी वजीरिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान के समाप्त करने की कोई समय सीमा तय नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार गिलानी ने कहा कि आतंकवादियों के सफाये तक अभियान जारी रहेगा।
दक्षिणी वजीरिस्तान में सैन्य अभियान समाप्त होने संबंधी खबर का खंडन करते हुए गिलानी ने कहा कि यह खबर गलफहमी पर आधारित है। उन्होंने कहा कि ओरकजई और अन्य एजेंसियों सहित जहां भी आवश्यकता होगी वहां आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया जाएगा।
गिलानी ने दावा किया कि सेना ने दक्षिणी वजीरिस्तान में आतंकवादियों के रणनीतिक महत्व के स्थानों को नष्ट कर दिया और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications