डीटीसी बस में फिर लगी आग (लीड-1)
यह हादसा सागरपुर इलाके में सुबह 9.20 बजे हुई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बस के टायर में आग लग गई, जिसके बाद बस चालक ने बस को खाली करा दिया। दिल्ली में पिछले तील सप्ताह के भीतर लो फ्लोर बस में आग लगने की यह छठी घटना है। बसों में आग लगने की लगातार हो ही घटनाओं से दिल्ली सरकार आलोचना के घेरे में आ गई है।
दिल्ली सरकार ने हादसों की जांच के आदेश दे दिए हैं। सरकार ने डीटीसी को बस मुहैया कराने वाली कंपनी टाटा मोटर्स से भी बात की है। डीटीसी के मुख्य प्रबंधक आर.के.कासना ने कहा कि लो फ्लोर बसों की डिजाइन में कोई खामी नहीं है और बसों में मान्यता प्राप्त उपकरणों को लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि बसों के रखरखाव का जिम्मा टाटा का है, इसलिए यह गलती उसकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications