संसद हमले में शहीद पत्रकार की विधवा को टीवी चैनल ने नौकरी दी

नई दिल्ली, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। संसद पर आतंकवादी हमले के आठवीं बरसी पर टीवी चैनल 'फोकस' ने हमले में मारे गए एक पत्रकार की विधवा को नौकरी दी है।

एशिया न्यूज इंटरनेशनल के कैमरामैन विक्रम बिष्ट की संसद भवन पर वर्ष 2001 में हुए हमले में मौत हुई थी।

हमले की पूर्व संध्या पर एशिया के पहले महिला चैनल फोकस टीवी ने विधवा सुनीता बिष्ट का साक्षात्कार लिया। सुनीता ने अपने दो बच्चों की शिक्षा और जीविकोपार्जन की समस्या सामने रखी।

उसकी समस्या को सुनने के बाद चैनल प्रबंधन ने सुनीता को नौकरी का प्रस्ताव दिया।

सुनीता ने कहा कि नौकरी मिलने और मीडिया के साथ जुड़ने का अवसर मिलने से वह बहुत खुश है।

उसने बताया कि सरकार से घोषित मुआवजा उसे अभी तक मिलना बाकी है।

लोकसभा ने शुक्रवार को हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

भारी मात्रा में हथियारों से लैस पांच आतंकवादियों के संसद पर किए गए हमले में नौ लोग मारे गए थे। इन आतंकवादियों को पाकिस्तानी बताया गया था लेकिन पाकिस्तान ने इन्हें अपना नागरिक मानने से इंकार कर दिया था।

हमले में शहीद होने वालों में दिल्ली पुलिस के पांच जवान, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक महिला कांस्टेबल, संसद के दो सुरक्षा अधिकारी और एक माली शामिल था। पांचों हमलावर भी सुरक्षाकर्मियों के हाथों मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+