तेलंगाना क्षेत्र के मंत्री और सांसद नहीं देंगे इस्तीफा
इन सांसदों और मंत्रियों ने आंध्र और रायलसीमा क्षेत्रों के सांसदों और मंत्रियों से अपील की है कि उन्हें अलग तेलंगाना के गठन की प्रक्रिया शुरू करने के पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्णय का समर्थन करना चाहिए।
सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री जे.गीता रेड्डी ने बैठक के बाद रविवार की रात संवाददाताओं को बताया, "हम इस्तीफा नहीं देंगे क्योंकि फैसला हमारे पक्ष में हुआ है।"
इन नेताओं ने अन्य क्षेत्रों के लोगों और नेताओं से अनुरोध किया है कि उन्हें शांति बनाए रखनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications