कार नदी में गिरी, 4 मरे
सिहोरा थाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के अमरावती इलाके के नौ लोग एक क्वालिस वाहन से अस्थि विसर्जन करने इलाहाबाद जा रहे थे। शनिवार देर रात यह वाहन अनियंत्रित होकर हिरण नदी में जा गिरा।
हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त पंकज डूंगे, शंकर लुम्बे, विनोद लुम्बे और नीलकंठ राव के रूप में हुई। हादसे में पांच लोग घायल भी हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जबलपुर में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications