बस-ट्रेलर टक्कर में 19 की मौत, 21 घायल (लीड-2)
हावड़ा के पुलिस अधीक्षक हरिकिशोर कुसुमाकर ने कहा कि इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में 14 की हालत गंभीर है। मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर महिषलेखा पुल पर उस वक्त हुई जब 10 पहियों वाले ट्रेलर ने अचानक अपना लेन बदल लिया और गढ़ियारा जाने वाली बस से टकरा गया। इस हादसे में ट्रेलर चालक की भी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत अभियान शुरू कर दिया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
घायलों को उलुबेरिया उपमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के एक दल को उलुबेरिया अस्पताल भेजा गया है।
इस हादसे से राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर यातायात जाम हो गया। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हटाया गया और यातायात सुचारू किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications