ह्यूस्टन समलैंगिक मेयर निर्वाचित करने वाला सबसे बड़ा शहर
समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' के अनुसार शनिवार शाम को एनिसे पार्कर को 53 प्रतिशत मत मिलने के बाद उनके प्रतिद्वंद्वी जेने लोके ने हार स्वीकार कर ली। लोके को 47 प्रतिशत वोट मिले।
पूरे चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पार्कर (53 वर्ष)अपनी यौन अभिरुचि को मुद्दा बनाए जाने से बचने का प्रयास करती रहीं। उन्होंने अपना करियर अस्सी के दशक में समलैंगिक अधिकारों के वकील के रूप में आरंभ किया था।
करीब 22 लाख की आबादी वाले ह्यूस्टन शहर में पार्कर के निर्वाचन को पूरे अमेरिका के समलैंगिकों के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है। इस रुढ़िवादी राज्य के नागरिकों ने एक जनमत संग्रह में समलैंगिक विवाह कानून को अस्वीकार कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications