इंद्रजीत गुप्ता का संसदीय रिकार्ड अभी भी कायम

नई दिल्ली, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिवंगत कम्युनिस्ट नेता इंद्रजीत गुप्त का लोकसभा का सबसे अधिक समय तक सदस्य रहने का रिकार्ड अब भी कायम है। गुप्त 11 बार लोकसभा के सदस्य रहे।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सदस्य गुप्त पहली बार पश्चिम बंगाल से दूसरी लोकसभा में वर्ष 1960 में हुए एक उपचुनाव में जीतकर संसद में पहुंचे। वह छठी लोकसभा (1977 से 1980) को छोड़कर वर्ष 2001 तक लोकसभा के सदस्य बने रहे।

कांग्रेस के समर्थन वाली संयुक्त मोर्चा सरकार में गृहमंत्री बनने वाले वह देश के पहले कम्युनिस्ट नेता थे। गुप्त 37 वर्ष तक लोकसभा के सदस्य रहे।

छठी, नौवीं और तेरहवीं लोकसभा के सदस्य रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हुकुमदेव नारायण यादव ने कहा कि वह एक कम्युनिस्ट नेता थे। परंतु वह एक दिग्गज सांसद थे। जब तक संसद रहेगी उनका नाम कायम रहेगा।

संसदीय दस्तावेजों के अनुसार वर्तमान लोकसभा का कोई भी सदस्य नौ बार भी संसद का प्रतिनिधित्व नहीं कर सका है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.एम.सईद ने 10 बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+