वसुंधरा हत्याकांड की आंच भैया राजा से जुड़े लोगों पर (लीड-1)
भैया राजा की गिनती प्रदेश के बाहुबलियों में रही है। वे विधायक भी रहे हैं और इस समय उनकी पत्नी आशारानी सिंह भारतीय जनता पार्टी से विधायक है। पिछले वर्षो में भैया राजा का नाम विभिन्न मामलों में विवादों में रहा है और कई साल बाद एक बार फिर अपने रिश्तेदार की बेटी की हत्या ने उनके नाम को चर्चा में ला दिया है।
शुक्रवार को भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में सड़क किनारे वसुंधरा की लाश मिली थी। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में भैया राजा के कोलार स्थित आवास की तलाशी ली थी। इसके अलावा पुलिस का दल छतरपुर भी गया ,जहां उसने उनके जुरगुड़ू फार्म हाउस और अन्य स्थानों पर दबिश दी। वहां से कुछ लोगों को पुलिस पूछताछ के लिए भोपाल भी लाई है।
भोपाल के पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक अवस्थी ने रविवार को आईएएनएस को बताया है कि पुलिस इस हत्याकांड के सिलसिले में कई लोगों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
पुलिस ने शुक्रवार को वसुधंरा के परिजनों के न आने पर उसका शव उसके किसी रिश्तेदार को सौंपने से इंकार कर दिया था। रविवार को परिजनों के पहुंचने पर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications