विजयवाड़ा के कांग्रेस सांसद की गिरफ्तारी की मांग
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पी.गोवर्धन रेड्डी ने राजगोपाल के हैदराबाद पहुंचने के साथ ही उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। रेड्डी ने कहा है कि यदि राजगोपाल ने यहां अनशन शुरू किया तो हैदराबाद में हिंसा भड़क सकती है।
पृथक तेलंगाना के गठन की प्रक्रिया शुरू करने के केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके राजगोपाल ने कहा है कि वह हैदराबाद में सोमवार से अनशन पर बैठेंगे।
संवाददाताओं से बातचीत करते हुए गोवर्धन रेड्डी ने आरोप लगाया कि राजगोपाल हैदराबाद में अशांति पैदा करने के लिए विजयवाड़ा से गुंडों को लेकर आ रहे हैं।
रेड्डी ने कहा, "राजगोपाल ने हैदराबाद से करोड़ों रुपये कमाए हैं और अब उसी पैसे को ब्लैकमेल करने में इस्तेमाल कर रहे हैं।"
कांग्रेस के एक अन्य नेता और पूर्व मंत्री जीवन रेड्डी ने भी राजगोपाल को तेलंगाना के लोगों को भड़काने के खिलाफ चेतावनी दी है और कहा है कि तेलंगाना राज्य के गठन को कोई भी नहीं रोक सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications