तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में समुद्री तूफान का खतरा
तूफान अभी नागपट्टिनम से 400 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके दक्षिण और दक्षिण पश्चिम में बढ़ने तथा उत्तरी श्रीलंका को रविवार दोपहर पार करने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि तब यह मन्नार की खाड़ी में आएगा और रविवार रात को तमिलनाडु तट पर पहुंचेगा।
उनके अनुसार अगले 48 घंटों में तमिलनाडु के तटीय इलाकों और पुड्डुचेरी में वर्षा की संभावना है। इसके साथ पूरे तटीय इलाके में 55 से 65 किलोमीटर की गति से हवाएं भी चल सकती हैं।
मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। नागपट्टिनम और कन्याकुमारी के जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications