प्रिंस विलियम बनेंगे ब्रिटेन के 'शैडो किंग' !
समाचार पत्र द मेल ने रविवार को एक दस्तावेज के हवाले से लिखा है कि ब्रिटेन की महारानी (83) अपने पोते (27) को एक 'शैडो किंग' के रूप में तैयार कर रही हैं।
अखबार ने लिखा है कि वित्त मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा लिखी गई एक टिप्पणी से यह साफ होता है कि इसके जरिए महारानी और उनके 88 वर्षीय पति पर मौजूदा भार को कम करने की योजना है।
लेकिन ब्रिटेन के शाही महल से इस बात से इंकार किया गया है कि महारानी अपनी सार्वजनिक जिम्मेदारियों से छुटकारा पाने की योजना बना रही हैं और वह अपने बेटे चार्ल्स की बनिस्बत पोते विलियम पर ज्यादा विश्वास करती हैं। इस इंकार के बावजूद यह खुलासा सामने आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications