प्रवीण महाजन की हालत अब भी गंभीर
थाने में जुपिटर अस्पताल के प्रवक्ता ने रविवार को कहा, "उसका उच्च रक्तचाप स्थिर हो गया है लेकिन उसकी हालत अब भी गंभीर है।"
प्रवीण महाजन को सिरदर्द, थकावट और चक्कर आने की शिकायत के बाद शुक्रवार की रात 10.30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि चिकित्सकों का एक दल उसकी देखभाल कर रहा है।
प्रवीण महाजन को जेल नियमों के मुताबिक नासिक सेंट्रल जेल से 14 दिन के पेरोल पर रिहा किया गया था। उसे शनिवार को वसपस सेंट्रल जेल लौटना था।
पेरोल पर रिहा किए जाने के बाद उसने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने की इच्छा जताई थी।
उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल 2006 को प्रवीण ने प्रमोद महाजन को मुंबई में वर्ली स्थित उनके आवास पर गोली मार दी थी। प्रमोद महाजन की 3 मई को मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications