बस-ट्रेलर टक्कर में 10 की मौत
कोलकाता, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में रविवार की रात एक बस और ट्रक ट्रेलर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।
यह दुर्घटना महिशबथन पुल पर हुई जब हावड़ा-गढ़ियारा रूट पर चलने वाली बस 10 पहियों वाले ट्रेलर से टकरा गई।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत अभियान शुरू कर दिया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications