कोपेनहेगन : विरोध प्रदर्शन में हजारों ने हिस्सा लिया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने संसद से शहर के बाहरी हिस्से में स्थित सम्मेलन स्थल तक प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने सम्मेलन की अध्यक्षता कर रही डेनमार्क की कैबिनेट मंत्री कोन्नी हेडेगार्ड को मांगों की एक सूची सौंपी।
मंत्री ने भीड़ से कहा, "आप सही हैं। हम पहले ही काफी बातें कर चुके हैं और अब काम करने का समय है।"
इससे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों पर पत्थर फेंके और आगजनी की, इसके कारण एक पुलिसकर्मी घायल हुआ। पुलिस ने करीब 900 प्रदर्शनकारियों को अस्थाई हिरासत में लिया।
एक अनुमान के अनुसार पूरी दुनिया के करीब 100,000 जलवायु कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
इस प्रदर्शन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ग्रीस, स्पेन, जर्मनी सहित 100 से अधिक देशों में छोट प्रदर्शन हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications