गैस रिसाव से घर में लगी आग, 5 लोग झुलसे
अग्निशमन विभाग के अधिकारी के अनुसार यह दुर्घटना वजीरपुर क्षेत्र में एक झुग्गी में सुबह आठ बजे हुई।
इस दुर्घटना में राजू और उसकी पत्नी मंजू सहित पांच लोग झुलस गए। झुलसने वालों में उनके तीन बच्चे हिमांशु, दिपांशु और गुनगुन भी शामिल हैं। हालांकि, अग्निशमन विभाग की गाड़ियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही उनके पड़ोसियों द्वारा बचा लिया गया था।
पुलिस के अनुसार राजू 35 फीसदी जल चुका है जबकि उनकी पत्नी 55 फीसदी जल चुकी है। उनके बच्चे इस हादसे में 20 से 30 फीसदी जल चुके हैं।
एक पुलिसकर्मी के अनुसार खाना बनाने वाले गैस सिलेंडर में हुए रिसाव की वजह से आग लगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications