सीआईए ने ब्लैकवाटर कंपनी का ड्रॉन करार समाप्त किया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार निजी कंपनी के कर्मचारी अलकायदा और तालिबान ठिकानों पर ड्रॉन हमलों के लिए बमों की लोडिंग करते थे।
समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सीआईए के प्रमुख लियोन पेनेटा ने इस वर्ष के आरंभ में ब्लैकवाटर के अनुबंध को समाप्त कर दिया।
सीआईए के एक प्रवक्ता ने अखबार को बताया कि खुफिया एजेंसी कंपनी के साथ अपने सभी अनुबंधों की समीक्षा कर रही है।
ब्लैकवाटर कंपनी के 40,000 कर्मचारी हैं। कंपनी इराक में एक गोलीबारी की घटना के बाद विवादों के घेरे में आ गई। इसके सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में 17 इराकी नागरिकों की मौत हुई थी। नाराज इराकी सरकार ने कंपनी के संचालन लाइसेंस के नवीनीकरण से इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications